सागर नगर: तिलकगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार मकान की दीवार से टकराई
सोमवार सुबह करीब 6 बजे कार क्रमांक एमपी-15-जेडए-6217 तेज गति से आते हुए तिलकगंज वार्ड स्थित नारायण बगीचा के पास रहने वाले दिनेश पटेल के मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ जुटते ही चालक घबरा कर भाग निकला।