सागर नगर: माता मढ़िया पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन, पीड़ित दुकानदार से चर्चा की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया
माता मढ़िया क्षेत्र में शनिवार रात हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद सोमवार सुबह 11 बजे विधायक शैलेंद्र जैन मौके पर पहुंचे। पीड़ित एमपी ऑनलाइन संचालक विवेक जैन और नागरिकों से चर्चा कर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।शनिवार रात करीब 8:30 बजे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने चाकू लहराते हुए राहगीरों के साथ मारपीट दुकान में तोड़फोड़ की थी।