मंझनपुर: पाइप तोड़ने का आरोप लगाकर दबंग ने खरगू का पूरा में किशोर को पेड़ से बांधा, वीडियो हुआ वायरल
करारी थाना क्षेत्र में एक किशोर को पेड़ से बांधने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फूल चंद्र पासी ने बताया कि उनका बेटा अंकित अभी तक घर नहीं लौटा है। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है।