मंझनपुर: कौशांबी में पुलिस को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए दिलाई गई शपथ
शनिवार को कौशांबी पुलिस को निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा मौजूद सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में जिले के सभी सर्कल के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में शपथ दिलाई गई है।फायर स्टेशनों पर भी दोपहर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ है।