मंझनपुर: जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण केंद्र मंझनपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को समय 11:30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मंझनपुर के ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा मतदाता शपथ दिलायी गई। मुख्य विकास अधिकारी के अलावा एसडीएम समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।