मंझनपुर: मतदाता दिवस पर मंझनपुर कोतवाली में शपथ ग्रहण, थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने किया जागरूकता का आह्वान
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंझनपुर कोतवाली में शनिवार को समय 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने कोतवाली परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों और नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने सभी को लोकतंत्र की मजबूती में अपने अधिकार और कर्तव्य को समझने और निभाने की प्रेरणा दी।