हथुआ: मीरगंज हकीम टोला के समीप NH-531 किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीम टोला गांव के समीप NH-531 के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मीरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।