कोल: अलीगढ़ के युवक की उड़ीसा में हुई मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए साथा मील के पास रोड जाम कर किया बवाल
Koil, Aligarh | May 16, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जमालपुर हमदर्द नगर बी के निवासी एक ड्राइवर युवक की उड़ीसा में मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए कासिमपुर साथा मील के पास स्थित ट्रांसपोर्ट के पास रोड जमकर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।इधर परिवार के लोगों का आरोप है कि ड्राइवर की हत्या की गई है।