कोल: सारसौल में रोड़वेज बस में बुजुर्ग हुआ ज़हर खुरानी का शिकार, तबियत बिगड़ने पर कंडक्टर ने पहुँचाया अस्पताल
Koil, Aligarh | May 15, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के स्थित सैटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड की है।जहां बस में एक बुजुर्ग व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर बस के कंडक्टर ने बुजुर्ग व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मलखान सिंह गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे पहुंचाया। पुलिस केस और अटेंडेंट ना होने की दुहाई देकर उपचार के लिए बुजुर्ग को इंतजार करना पड़ा।