कोल: अकराबाद थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 15, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम पनैठी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को अवैध एक देशी तमंचा 315 बोर के साथ देशी शराब ठेका पनैठी कासगंज रोड से गिरफ्तार किया गया।