कोल: सिविल लाइन में राज्य कर अधिकारी ने GST डिप्टी कमिश्नर पर अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 15, 2025 जिले के GST विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य कर अधिकारी एमपी सिंह ने डिप्टी कमिश्नर पर अभद्रता, मारपीट और रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए। एमपी सिंह का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर ने एक रिपोर्ट बदलने के नाम पर उनसे मोटी रकम की मांग भी की।