भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के मूसी लाटपुर में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मुसीलाटपुर में एक बाइक सवार की सड़क पर टहल रहे विक्षिप्त व्यक्ति से टक्कर हो गई इसमें बाइक सवार और विक्षिप्त दोनों घायल हो गए। बाइक सवार का इलाज एमबीएस अस्पताल में कराया गया। वहीं विक्षिप्त व्यक्ति को जिला अस्पताल ले आया गया जहां हालत चिंताजनक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।