भदोही: नेवादाकला में पुत्र ने पिता को लाठी डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट, सनसनी
थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम नेवादा कला में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बेटे ने अपने पिता को लाठी-डंडे से मार डाला। बताया जा रहा है 52 वर्षीय पिता अशोक गौतम और 24 वर्षीय बेटा वीरेंद्र गौतम के बीच घर के कागजों पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई।