शिवपुरी नगर: यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया, ग्वालियर बाईपास पर 15 स्कूल बसों की जाँच की
शहर में बीते रोज पूर्व एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई थी। गनीमत रही की आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वही आज शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से यातायात पुलिस ने स्कूल बसों के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए अलग-अलग चौराहा पर बसों की चेकिंग की। जहां यातायात पुलिस द्वारा ग्वालियर बायपास पर15 स्कूल बसों को चेक किया और समझाइस दी।