रफीगंज: रफीगंज में रेलवे पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 12.740 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार
रफीगंज रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के डीहवारा स्थान के समीप से दो युवकों को 12 किलो 740 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 37 हजार रुपये बताई गई है। बुधवार रात्रि 8 बजे रेलवे इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ भुनेश्वर से लेकर आ रहे थे।