फरसगांव: फरसगांव के पासंगी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नगर पँचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 14 पासंगी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण रोकने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार फरसगांव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016-17 में अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि पर फिर से तालाब की खुदाई कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को समझाइश दी।