जांजगीर: करही गोलीकांड में अब तक नहीं मिली सफलता, कांग्रेस ने एसपी कार्यालय का घेराव करने का किया ऐलान
जांजगीर-चांपा जिले के करही गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए 20 मई को जांजगीर अधीक्षक कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है।