औरैया: मिहौली पुल पर चेन लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए बिना नंबर की अपाचे, तमंचा-कारतूस और ₹15 हजार
कोतवाली औरैया क्षेत्र में मिहौली पुल के पास महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कोतवाली पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 15,150 रुपये नकद बरामद हुए हैं। रविवार की दोपहर 2 बजे ककोर मुख्यालय पर प्रेसवार्ता क