लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में जीविका दीदियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जीविका द्वारा संपोषित संकुल स्तरीय संघों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिघ्घी पंचायत में कामयाब संकुल संघ की जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। जीविका दीदियों ने 10 बजे बताया कि हाथों में तिरंगा लेकर सभी दीदियों ने ‘तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है' जैसे नारे लगाए।