धमदाहा: हरिपुर में प्रशासन का बुलडोजर चला, तहखाने में चल रही मिनी गन फैक्ट्री को किया ध्वस्त
धमदाहा :- धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे ठिकाने को जमींदोज कर दिया। सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर भूमिगत तहखाने में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया।