झांसी: हैंडपंप चलाओ और कच्ची शराब निकालो! मकान के अंदर मिला हजारों लीटर शराब का अंडरग्राउंड टैंक, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Jhansi, Jhansi | Nov 22, 2026 झांसी में अवैध शराब के कारोबार का अनोखा ठिकाना सामने आया है। सकरार थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर जमीन के नीचे शराब का टैंक बना हुआ था, जहां हैंडपंप से कच्ची शराब निकाली जाती थी। महिलाओं की झांसी SSP से शिकायत के बाद पुलिस और आबकारी टीम ने आधा दर्जन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान हजारों लीटर अवैध शराब और शराब बनाने का सामान नष्ट किया गया।