पीरो: पीरो में बड़ी कार्रवाई, 8 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे भेजा गया जेल
Piro, Bhojpur | May 29, 2026 पीरो थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2018 के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीरो थाना कांड संख्या 167/18 के तहत मारपीट के मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा।