टीकमगढ़: मिनौरा:मंदिर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ICU में भर्ती
टीकमगढ़। मिनोरा गांव में मंदिर जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सीता परिहार निवासी भैंसाई अपने मायके मिनोरा आई हुई थीं। हादसा गांव में मंदिर जाते समय हुआ। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही