मंझनपुर: कादिराबाद में बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय पेड़ से फिसलकर गिरा किशोर, दोनों हाथ और पैर की हड्डी टूटी
मंझनपुर थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव में बकरियों के लिए पेड़ से पत्ती तोड़ने के दौरान 17 वर्षीय किशोर हादसे का शिकार हो गया। पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में किशोर के दोनों हाथ और दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। घायल किशोर की पहचान संगम (17) पुत्र हीरालाल निवासी कादिराबाद के रूप में हुई है।