उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण
बड़वानी 08 जुलाई 2026/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड बड़वानी में 07 जुलाई को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, समस्त संकुल प्राचार्य, समस्त बीएसी, समस्त जन शिक्षक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड साक्षरता सहसमन्वयक कांतिकुमार गर्ग द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता का परिचय देते हुए विस्तारपूर्वक आनलाइन ऐप तथा सामाजिक चेतना केंद्र व अध्ययन केंद्र के संचालन के साथ सर्वे तथा अक्षरसाथी संबंधित समस्त बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया । बीआरसी श्रीमती सुनीता रावत द्वारा सर्वे कार्य सामाजिक चेतना केंद्र का संचालन और हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल में एक शिक्षक को नोडल बना कक्षा 9से 12 के बच्चोंको अक्षर साथी बनना और केंद्र का संचालन की जनकारि दी गई और विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीं मुकेश पवार द्वारा साक्षरता और अन्य सभी प्रकार की योजना के बारे में मार्गदर्शन करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण विकास खंड सह समन्वयक कांति कुमार गर्ग द्वारा आनलाइन संबंधित आने वाले समस्या एवं निराकरण के पर आनलाइन जानकारी संबंधित बारीकियों को समझाते हुए जनगणना के आधार पर डोर टू डोर सर्वे कार्य पूर्ण करने 15 जुलाई से पूर्व करने के निर्देश दिए गए
54 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026