शाहजहांपुर: खन्नौत नदी खतरे के निशान से महज 5 सेंटीमीटर नीचे, हनुमत धाम परिसर जलमग्न, मंदिर का प्रवेश द्वार बंद; प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर जनपद की नदियों के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे खन्नौत नदी का जलस्तर 145.70 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 145.75 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से महज 5 सेंटीमीटर नीचे है। कल की तुलना में नदी का जलस्तर 0.35 मीटर बढ़ा है।