जहानाबाद: 100 करोड़ की सड़क के बीच दर्जनों पेड़, एरकी पावर ग्रीड के पास हो सकता है हादसा
जहानाबाद में करीब 100 करोड़ की लागत से निर्मित पटना गया मुख्य मार्ग पर एरकी पावर ग्रीड के पास सड़क के बीचों बीच दर्जनों की संख्या में पेड़ खड़े हैं जो बड़ी हादसों की कभी भी वजह बन सकते हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग और पथ निर्माण निगम के बीच तालमेल के अभाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई है।