जहानाबाद: जहरीला सांप काटे तो झाड़-फूंक से बचें, सदर अस्पताल में कराएं इलाज: लोदीपुर में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी
अगर आपको कोई सांप ने काट लिया है और आपको अपनी जान प्यारी है तो झाड़ फूंक के चक्कर में कभी न पड़ें इसका एक मात्र उपाय इलाज है। झाड़ फूंक के कारण अक्सर लोग अपनी और अपनों की जान गंवा बैठते हैं। और ज्यादा किस्मत अच्छी रहे तो बच पाते हैं तो एक ऐसा ही मामला जिले के एक गांव में देखने को मिला जहां सांप काटने के बाद एक व्यक्ति को झाड़ फूंक के चक्कर में घुमाते रहे।