बीकानेर: जेएनवीसी क्षेत्र में लाखों की चोरी का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया
बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि 11 मार्च को वह परिवार सहित गंगाशहर में एक मर्ग कार्यक्रम में गया था। 13 मार्च को लौटने पर घर की अलमारी का लॉक खुला और लॉकर टूटा मिला। परिवादी ने वीनू नवल, रमेश प्रजापत और राजेन्द्र प्रजापत उर्फ राजू सहित अन्य पर संदेह जताया है।