उच्चैन: मंदिर भूमि विवाद में हत्या: उच्चैन पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को यूपी से किया गिरफ्तार
चक खरका गांव में मंदिर की भूमि को लेकर हुए विवाद में रमेश की मौत के मामले में उच्चैन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को तकनीकी सहायता और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया।