बिल्सी: अंबियापुर चौराहा पर दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाइकें चकनाचूर, दो लोगों को लगी चोट
Bilsi, Budaun | Nov 7, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर चौराहे के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार विशाल सागर और तुषार सागर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिधौनी निवासी विशाल सागर ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात बाइक से घर जा रहे थे।