कुटुंबा: रसोईया गांव में अज्ञात बाइक की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम की मौत, दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं
कुटुंबा प्रखंड के रसोइया गांव में सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम किट्टू की मौत हो गई। दशहरा के अवसर पर घर-घर जाकर आशीर्वाद लेने निकले बच्चे को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका करीब 10 वर्षीय साथी रौनक भी घायल हो गया। किट्टू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।