सिमडेगा: महिलाओं से पैसे की चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा। कोलेबिरा पुलिस ने लसिया बाजार में महिलाओं से पैसा चोरी करने के मामले में आरोपी आभा बाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 3,500 रुपये नकद बरामद की। सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ कोलेबिरा थाना कांड संख्या 67/2026 दर्ज है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।