गोरखपुर: विदेश भेजने के नाम पर 69 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 36 युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर 69 लाख हड़पने का आरोप
गोरखपुर:जिले के एम्स थाना क्षेत्र के वेलवा खुर्द निवासी गनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी अंबिका सिंह ने खुद को विदेश में कंपनियों से जुड़ा बताते हुए 36 युवकों को विदेश भेजने का झांसा दिया और 29 लाख रुपये बैंक खातों में तथा करीब 40 लाख रुपये नकद वसूल लिए।आरोप है कि तय समय पर वीजा