डिंडौरी: विधायक ओमकार सिंह मरकाम सदगुरु कबीर प्रकटोत्सव एवं बरसाइत पर्व के कार्यक्रम में हुए शामिल
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम सदगुरु कबीर के प्रकटोत्सव एवं बरसाइत पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए और कबीरपंथी विधि विधान अनुसार पूजा पाठ किया । दरअसल सोमवार शाम 4:00 विधायक ओमकार सिंह मरकाम कबीर पंथी समाज के साथ सदगुरू कबीर दास के प्रकटोत्सव कार्यक्रम मे शामिल हुए समाज सुधारक मानवता के मार्गदर्शक को शत-शत नमन किया।