शाहजहांपुर: दिवाली पर आतिशबाजी के कचरे से पटीं सड़कें-गलियां, 200 टन कचरे की हुई सफाई
शाहजहांपुर। दिवाली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी के बाद शहर की सड़कें और गलियां पटाखों के कचरे से पट गईं। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था संभालते हुए विशेष अभियान चलाया। आम दिनों के मुकाबले करीब 70 टन अतिरिक्त कचरा निकला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सामान्य दिनों में शहर से करीब 130 टन कचरा निकलता है, जबकि दिवाली पर यह बढ़कर 200 टन से