रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने की समीक्षा बैठक, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के लिए भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश
सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वंदन योजना और 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को एबीसी यानी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का जल्द चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।