खुर्जा: जहांगीरपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से किए गए ₹99,001 बैंक खाते में वापस कराए
दिनांक 8 फरवरी 2025 को मनीष कुमार निवासी ग्राम जवां थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा एन, सी, आर, पी पोर्टल पर एक शिकायत की गयी जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदक के खाते से कुल 1 लाख 3 हजार रूपये की आनलाइन ठगी की गई, पुलिस द्वारा 99 हजार 1 रुपए आवेदक को वापस कराए गए, पुलिस द्वारा यह जानकारी शुक्रवार शाम 5:48 पर दी गई।