खुर्जा: गांव खलसिया में भाकियू महाशक्ति ने किया विरोध प्रदर्शन, दूध फैक्ट्री पर केमिकल का पानी छोड़कर प्रदूषण फैलाने का आरोप
खुर्जा क्षेत्र के गांव खलसिया पर आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे और एक विरोध प्रदर्शन किया गया, बताया गया कि विश्वेश्वरी दूध फैक्ट्री पर केमिकल का पानी छोड़कर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया गया है, विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे किया गया।