नवादा: पुलिस टीम पर हमले के बाद नवादा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया, 28 हमलावर गिरफ्तार, माफियाओं में हड़कंप
Nawada, Nawada | May 14, 2026 नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के पास पंचाने नदी किनारे अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। माफियाओं ने बालू लदे ट्रैक्टर को सीधे पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दिया, जिसमें नारदीगंज थाने के एएसआई नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।