कटकमसांडी: झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई
आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु भारत स्काउट गाइड, हजारीबाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आज मंगलवार 2:00 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पी. डब्ल्यू. डी. चौक के पास से निकाली गई। रैली को संस्था के मुख्य आयुक्त स्काउट सुमेर सेठी ने मत का महत्व बताते हुए प्रारंभ करवाया।