कटकमसांडी पेलावल ओपी पुलिस ब्राउन शुगर और अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पेलावल गावं के राशिद अख्तर, मो इस्तियाक, और मो अल्ताफ का नाम शामिल है. तीनो आरोपी के पास से पुलिस 10 ग्राम ब्राउन शुगर और एक किलो अफीम बरामद किया है। जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपया से अधिक होगा।