कटकमसांडी: अन्नदा महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
अन्नदा कॉलेज हजारीबाग के अंतर्गत लिटररी समिति के तत्वावधान में आज सोमवार 3 बजे टी.पी. पोद्दार की दो पुस्तकों का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इनमें से एक पुस्तक उनका हिंदी कहानी संग्रह 'अब कोई लेकिन नहीं' एवं दूसरी पुस्तक प्राणेश कुमार की हिंदी कविताओं का श्री पोद्दार द्वारा किया गया बांग्ला अनुवाद का संग्रह 'मोने पौड़े मायेर कौथा' है।