कटकमसांडी: सांसद मनीष जायसवाल ने रिम्स में सांसद कालीचरण सिंह से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं। पीछले रविवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और चतरा सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सीय इलाज में उन्हें पता चला कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया फिर उन्हें तत्काल स्टेंट लगाया गया।