कटकमसांडी: मुफ्फसिल क्षेत्र अंतर्गत बिजली वितरण निगम के विद्युत सबस्टेशन में कार्यरत सबस्टेशन कर्मी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
हज़ारीबाग मुफ्फसिल क्षेत्र अंतर्गत बिजली वितरण निगम के विद्युत सबस्टेशन मे कार्यरत कर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। दारु थाना क्षेत्र के हरली निवासी भुक्तभोगी देवदत प्रसाद ने बताया की उसके साथ सरौनी निवासी अनिरुद्ध सिंह उनके बेटे सोनू और 30-35 अन्य लोगों ने सोमवार को विद्युत सबस्टेशन मे घुसकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।