मुआवजे की मांग को लेकर पिरौटा मोड़ - सिन्हा सरैया रोड पर 1.5 घंटे तक बवाल, आगजनी कर रोड जाम रघुपति यादव जी ने कहा कि बिहार सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार बाढ़ में डूबने से मृत्यु पर आपदा विभाग द्वारा तुरंत 4 लाख का अनुदान दिया जाता है, मगर पता नहीं किसके इशारे पर इसे रोका गया था।अंततः मौके पर पहुंचे आरा सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी द्वारा मृतक तपेश्वर पासवान की धर्मपत्नी रंभा देवी को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा गया, जिसके बाद जाम को हटाया गया
Arrah, Bhojpur | Sep 11, 2026