पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अभियुक्त को शराब के साथ किया गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर 1:58 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने देते हुए बताया है कि शनिवार को राजीव नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 18.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है जिसके साथ एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।