हरलाखी: उमगांव में कमला नहर के पास हनुमान मंदिर के निकट हरलाखी पुलिस ने 420 बोतल शराब जब्त की, धंधेबाज फरार
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली देशी शराब 420 बोतल बरामद किया है। हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने सोमवार की शाम चार बजे बताया कि थाना के पदाधिकारी आदित्य कुमार सशस्त्र बल के साथ संध्या गस्ती पर निकले हुए थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की उमगांव कमला नहर के निकट हनुमान मंदिर होकर शराब लेकर आ रहा है।