हाथरस: लेबर कॉलोनी पर तेज गति बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक फोर व्हीलर से टकराई एक वृद्ध एवं बच्चा हुआ घायल उपचार जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी पर आज दिन सोमवार को तेज गति बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फोर व्हीलर गाड़ी से टकरा गई! जिसमें बाइक सवार एक वृद्ध और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए! दुर्घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई जिनके द्वारा तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जिनका डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है!