स्वस्थय समाज का निर्माण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छ वातावरण से शुरू होता है।
इसी संकल्प के साथ, जिला प्रशासन, सीतामढ़ी एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और रोगी-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में रंग-रोगन, भवनों का रखरखाव, आवश्यक मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, शौचालयों की बेहतर व्यवस्था एवं जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मिशन कायाकल्प का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संस्थानों के भौतिक स्वरूप को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और आमजन के विश्वास को भी मजबूत करना है।
स्वच्छ स्वास्थ्य परिसर, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ — स्वस्थ सीतामढ़ी, विकसित बिहार की ओर एक सार्थक कदम।
जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी।
धन्यवाद। Bihar Health Department
Sitamarhi, Bihar | Nov 11, 2026